{"_id":"5a31414d4f1c1b8e698c1928","slug":"41513177421-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन व आर्मी के बीच होगा फुटबाल का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन व आर्मी के बीच होगा फुटबाल का फाइनल मुकाबला
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करन और आर्मी के बीच होगा फुटबाल का फाइनल
मेरठ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा जनपदीय बालक जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम बी टीम और करन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। स्टेडियम बी की टीम ने पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। करन की टीम ने अपना आक्रमक खेल दिखाकर लगातार दो गोल दागे और 2-1 से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल आर्मी पब्लिक स्कूल और आर्यन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आर्मी टीम के रोहित जीत सिंह ने तीन गोल दागकर मैच पर कब्जा कर लिया। मैच रेफरी कपिल कुमार, गौरव तोमर, आशीष रावत, सौरभ राय और अनंत राणा रहे। आयोजन सचिव ललित पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला आर्मी और आर्यन टीम के बीच खेला जाएगा।