फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बस ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने की गढ़ रोड जाम

बस ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने की गढ़ रोड जाम

Mon, 20 Nov 2017 03:14 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
बस ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने की गढ़ रोड जाम
मेरठ। गढ़ रोड पर रविवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगाते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। किठौर विधायक और तहसीलदार ने पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव पचगांव गांवड़ी भावनपुर निवासी सौरभ (20) पुत्र सुरेश सूरजकुंड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह वह बाइक से हसनपुर निवासी शिवम (15) के साथ फैक्ट्री जा रहा था। गढ़ रोड पर भगवती फार्म के सामने सोहराब गेट डिपो की बस ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बस से कुचलकर सौरभ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना गांव में पहुंची तो सौरभ के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को गढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस से तीखी झड़प
भावनपुर और मेडिकल थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन शव से लिपट गए। मामला बिगड़ता देख किठौर और मुंडाली पुलिस भी पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस से नोकझोंक और झड़प के बीच शव को नहीं उठाने दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने बस के अलावा अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। जिन्हें बुजुर्गों ने रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के आश्वासन पर माने
सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज ने ग्रामीणों को समझाया तो पूर्वाह्न 11 बजे जाम तो खोल दिया गया। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क के किनारे यह कहकर रखवा दिया कि जब तक कोई बड़ा अधिकारी आकर मुआवजे का एलान कर नहीं करता, शव नहीं उठने देंगे। दोपहर करीब 12:15 बजे किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी और तहसीलदार सदर पहुंचे। विधायक ने सरकार से पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने डीएम राहत कोष से भी मदद कराने का भरोसा दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव उठ पाया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
खास बात
गढ़ रोड पर भगवती फार्म के सामने हुआ हादसा, साथी की हालत गंभीर
पांच घंटे तक चला हंगामा, मुआवजे के आश्वासन पर उठने दिया शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed