{"_id":"59ff76584f1c1bc1678b9692","slug":"41509914200-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश पकड़ा
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर (मेरठ)। परीक्षितढ से लूट के मामले में दो माह से फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने ग्लोबल सिटी कॉलोनी के पास से मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। आरोपी के योगेश भदौड़ा का शूटर होने की भी चर्चा है।
एसपी देहात राजेश कुमार और एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अरुण पुत्र सूबेपाल निवासी गांव लड़पुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला गाजियाबाद है। जिससे तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक अरुण दो माह पूर्व परीक्षितगढ क्षेत्र में ट्रक लूट में शामिल था। उसके चार साथियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। पुलिस की मानें तो अरुण पर परीक्षितगढ, मवाना थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा गंगानगर थाने में भी दर्ज किया गया। एसओ के मुताबिक अरुण की अगले माह शादी होने वाली है।