{"_id":"59fcdadf4f1c1bd1408b474b","slug":"41509743327-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने खरीदे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने खरीदे नामांकन
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने खरीदे नामांकन
मेरठ।
नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्र खरीदने पर ज्यादा जोर है और जमा करने पर कम नजर आ रहा है। महापौर पद पर अभी तक तीन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित जहां सिर्फ छह नामांकन पत्राें की बिक्री के विपरीत एक भी जमा नहीं हुआ है। वहीं पार्षद पद पर 90 वार्डों में 906 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, लेकिन जमा छह दिन में सिर्फ 50 हुए हैं।
शुक्रवार तक महापौर पद पर बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, सपा प्रत्याशी दीपू मनोठिया, कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद सहित निर्दलीय बाला, कमलेश देवी और रेखा रानी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। लेकिन जमा अभी तक किसी प्रत्याशी ने नहीं किया है। वहीं नगर निगम के 90 वार्डों में कुल 906 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि जमा अभी तक पचास के ही हुए हैं।
आने वाले तीन दिन मचेगा घमासान
नगर निगम में जहां नामांकन की गति धीमी है, वहीं नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सुस्ती नजर आ रही है। जबकि नामांकन पत्र जमा करने के लिए अब मात्र तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को जहां नामांकन पत्र जमा करने में तेजी आएगी। वहीं सोमवार को अंतिम दिन सबसे ज्यादा भीड़ होगी। जिला प्रशासन भी अंतिम दो दिन में नामांकन के लिए होने वाली रस्साकशी के लिए विशेष तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
खास बात
महापौर पद पर अब तक छह ने खरीदे नामांकन, जमा एक भी नहीं
पार्षद पद के लिए कुल 906 नामांकन पत्रों की हो चुकी बिक्री, 50 दाखिल