{"_id":"59c184c04f1c1b9a688b5762","slug":"41505854656-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कंट्रोल ने दो घंटे कराया ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कंट्रोल ने दो घंटे कराया ब्लैक आउट
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ कंट्रोल ने कराया शहर में अंधेरा
मेरठ। लखनऊ कंट्रोल के निर्देश पर शहर में बिजली कटौती कराई जा रही है। रात सवा आठ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक इमरजेंसी रोस्टिंग हो रही है। वहीं लोकल फाल्ट के नाम पर भी बिजली गुल की जा रही है।
मांग और उपलब्धता में 30 फीसदी तक अंतर आने से प्रदेश में बिजली संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करके देने वाली पीवीवीएनएल में भी बेहताशा बिजली कटौती चल रही है। फाल्ट आदि के नाम पर अधिकतर बिजलीघर क्षेत्र में तीन से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है। वोल्टेज का भी बुरा हाल है। मंगलवार को दिन भर शहरवासियों को बिजली कटौती के झटके झेलने पड़े। पल्लवपुरम फेस वन व टू बिजलीघरों पर फाल्ट होने से करीब पांच घंटे तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही। यही हाल रोहटा रोड, लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट, नौचंदी, लेडीज पार्क, बेगमपुल, सदर, मेडिकल, टीपीनगर, टाउन हाल, रेलवे रोड, शारदा रोड, मलियाना, वेदव्यासपुरी, कंकरखेड़ा, गंगानगर, अम्हैड़ा और एमईएस आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी हुआ। यहां भी जमकर बिजली कटौती हुई। रात सवा आठ बजे लखनऊ कंट्रोल से मिले कोड के बाद मोदीपुरम कंट्रोल से शहर की बिजली गुल कर दी गई। बिजली जाते ही पूरे शहर में अंधेरा छा गया। अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल ने बताया कि जितनी बिजली ट्रांसमिशन से उपलब्ध हो रही है, उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
खास बात
कंट्रोल ने रात सवा आठ बजे से साढ़े दस बजे तक कराई इमरजेंसी रोस्टिंग