फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली के करंट से दो साल के मासूम की मौत, हंगामा

बिजली के करंट से दो साल के मासूम की मौत, हंगामा

Thu, 20 Jul 2017 09:38 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली के करंट से दो साल के मासूम की मौत, हंगामा
करंट से दो साल के मासूम की मौत, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शास्त्रीनगर डी ब्लॉक के पुल के पास बृहस्पतिवार शाम बिजली के खंभे में करंट उतरने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि आठ साल की बच्ची करंट के झटके से करीब दस फीट दूर जाकर गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की।
पीवीएस रोड पर डी ब्लॉक के पुल के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले किशनलाल की आठ वर्षीय बेटी सोना अपने छोटे भाई प्रदीप (2) को सड़क किनारे खिला रही थी। इस बीच मासूम प्रदीप का हाथ बिजली के पोल से टच हो गया। करंट लगने से प्रदीप की मौत हो गई, जबकि सोना दूर जाकर गिरी। परिजन दोनों को निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं पहले शोर मचा था कि फॉर जी के टॉवर में करंट उतरा है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विद्युत निगम को सप्लाई बंद कराने के लिए कहा। आरोप है कि डेढ़ घंटे तक विद्युत निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे। बाद में एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम, सीओ सिविल लाइन पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल और हर्ष गोयल को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे और लाइन से बिजली सप्लाई बंद कराई। पुलिस अफसरों ने आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए बच्चे के शव को मोर्चरी भेज दिया। एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तो लापरवाही है
भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी और आसपास के लोगों ने हंगामा करते हुए सीओ सिविल लाइन और एसडीओ से कहा कि यह तो विद्युत निगम की लापरवाही है। दो साल के मासूम की मौत हो गई और दो घंटे बाद सांसद के फोन करने पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और लाइट बंद करवाई। ऐसे मेें और भी कोई व्यक्ति पोल की चपेट में आ सकता था। इस दौरान पंकज सिंह, अमित कुमार, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
खास बातें
शास्त्रीनगर में डी ब्लॉक के पुल के पास बृहस्पतिवार शाम हुआ हादसा
करंट लगते ही आठ साल की बच्ची करीब दस फीट दूर जाकर गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed