फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ को मिलेंगी कई और एंबलेंस, एक क्लिक पर होगा मेडिकल कॉलेज

मेरठ को मिलेंगी कई और एंबलेंस, एक क्लिक पर होगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 13 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ को मिलेंगी कई और एंबलेंस, एक क्लिक पर होगा मेडिकल कॉलेज
मेरठ को मिल सकती हैं कई और एंबुलेंस
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में एक क्लिक पर मिलेगा मरीजों-दवाओं का ब्योरा
- बजट में मेरठ स्वास्थ्य विभाग के हिस्से में आएंगे दो करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
प्रदेश सरकार के बजट में मेरठ के हिस्से में नौ या 13 और एंबुलेंस (108) आ सकती हैं। दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। इससे एक क्लिक पर मरीजों और दवाओं आदि का ब्योरा मिलने लगेगा।
अभी तक मेरठ में 25 एंबुलेंस-108 हैं। बजट के मुताबिक, सरकार ने 108 एंबुलेंस केबेडे़ में 712 और एंबुलेंस शामिल करने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रदेश में डेढ़ लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस है। अब सरकार ने एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस का मानक तय किया है। मेरठ की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना केअनुसार करीब 34.47 लाख है, जबकि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग केअनुमान की मुताबिक यहां की आबादी 38 लाख के आसपास है। अगर 2011 की जनगणना के मुताबिक एंबुलेंस मिलीं तो मेरठ के हिस्से में नौ एंबुलेंस आएंगी। अगर वर्तमान आबादी के हिसाब से देंगे तो मेरठ को 13 एंबुलेंस मिल सकती हैं। सीएमओ राजकुमार ने बताया कि यह सरकार तय करेगी कि किस तरह से एंबुलेंस बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, सरकार ने मेरठ समेत पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए 10 करोड़ का बजट दिया है। ऐसे में मेरठ मेडिकल कॉलेज केहिस्से में दो करोड़ रुपये आएंगे। इससे मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। सारी व्यवस्था ऑनलाइन होने से मरीजों को लाभ होगा। अभी यह पता ही नहीं चल पाता कि अस्पताल में दवाएं और उनसे संबंधित सामान की उपलब्धता कितनी है। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक विभु साहनी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों सभी के लिए बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed