फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 lakh fraud in Indian Bank, head cashier suspended

Meerut News: इंडियन बैंक में 40 लाख की धोखाधड़ी, हेड कैशियर निलंबित

Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
40 lakh fraud in Indian Bank, head cashier suspended
इंडियन बैंक - फोटो : अमर उजाला

इंडियन बैंक में 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ है। फर्जी चेक लगाकर रुपये निकालने के मामले की बैंक अधिकारियों ने जांच की। इसमें हेड कैशियर हिमांशु वर्मा की भूमिका मिली।

विज्ञापन


हिमांशु को निलंबित कर अधिकारियों ने उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी और देहलीगेट थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना कि प्राथमिक जांच में हेड कैशियर के अलावा बैंक के कर्मचारियों का नाम भी सामने आया है। एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


कबाड़ी बाजार में यह इंडियन बैंक शाखा है। इसमें मैनेजर पुनीत जग्गी और हेड कैशियर हिमांशु वर्मा हैं। शुक्रवार को बैंक मैनेजर ने तहरीर देकर बताया कि बैंक में 73.91 लाख रुपये की निगरानी हेड कैशियर के पास थी। इनमें से 40.90 लाख रुपये गायब हो गए। यह जानकारी लगने पर बैंक अधिकारियों ने हेड कैशियर ने पूछताछ की। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामला बैंक के अधिकारियों तक पहुंच गया। जांच में अनियमितता मिलने पर कैशियर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुड़ से लेकर मीट कारोबार तक अर्श पर पहुंचे याकूब, सियासत में चमका सिक्का, अब जेल में कटेंगी रातें

शुक्रवार को बैंक मैनेजर ने ब्रह्मपुरी और देहलीगेट थाने में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया कि हेड कैशियर ने फर्जी चेक पर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर रुपया निकाला गया है। इस गबन करने में हेड कैशियर के साथ कौन कर्मचारी है, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। इस संबंध में बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से पुलिस अभी जानकारी जुटाने में लगी है।

बैंक मैनेजर पुनीत जग्गी ने बताया कि बैंक कैशियर हिमांशु वर्मा जागृति विहार सेक्टर-3 के निवासी हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2019 को इंडियन बैंक में ज्वाइनिंग की थी। तीन जनवरी 2023 को अधिकारियों ने उनको निलंबित किया है। सवा तीन साल के कार्यकाल में बैंक का इतना पैसा गबन हुआ है, अब इसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी।

40 लाख रुपये के गबन का मामला थाने में पहुंचा है। बैंक के हेड कैशियर के खिलाफ शिकायत पत्र मिला है। बैंक अपने कर्मचारी की जांच करके उसको निलंबित कर चुका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई करेंगी। इस मामले में जो भी आरोपी होंगे, उनको नामजद किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed