फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4.5 lekh rupees shopping done in hoax of kyc

केवाइसी करने का झांसा दिया, डिटेल पूछी और कर ली साढ़े चार लाख रुपये की शॉपिंग

Fri, 20 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
4.5 lekh rupees shopping done in hoax of kyc
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में अपना उपचार करवा रहे प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने चार लाख रुपये ऑनलाइन निकालकर शॉपिंग कर ली। घटना की तहरीर पीड़ित ने बृहस्पतिवार को जानी थाने में दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी विजय कुमार पांचली खुर्द स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में काफी दिनों से अपना उपचार करवा रहे हैं। विजय कुमार के अनुसार उनके मोबाइल पर पेटीएम की केवाईसी करने के नाम पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले उनसे उनके खाते सहित अन्य जानकारी ली। इसके थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से चार लाख 59 हजार 964 रुपये ऑनलाइन शॉपिंग करने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। इसके बाद उन्हें अपने बैंक में संपर्क किया। रुपये निकालने की बात सही पाये जाने पर देर शाम विजय कुमार ने घटना की तहरीर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानी थाने में दी है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार घटना की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed