{"_id":"5e3345f38ebc3e4aec6804c6","slug":"39-reports-meerut-news-mrt466445695","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर बखेड़ा, 39 दुकानदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर बखेड़ा, 39 दुकानदारों पर मुकदमा
विज्ञापन
मेरठ में थाना सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज से हटवाया अतिक्रमण।
मेरठ। दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची सदर बाजार पुलिस का दुकानदारों ने विरोध कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने बेगमपुल से लेकर भैसाली डिपो तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। यही नहीं 39 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कुछ दुकानदार थाने पहुंचे, तो उन्हें फटकार कर भगा दिया गया।
दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बनती है। बृहस्पतिवार को एसओ सदर बाजार फोर्स के साथ बेगमपुल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बेगमपुल चौराहे से अतिक्रमण के अलावा चौराहे पर अवैध तरीके से खड़े ऑटो व टेंपो को हटवाया। बीच सड़क पर ऑटो खड़े मिलने पर सात ऑटो के चालान कर दिए। यहां से अतिक्रमण हटवाते हुए पुलिस सोतीगंज पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने सफेद पट्टी तक रखे टायर व अन्य सामान को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने सख्ती करते हुए अतिक्रमण हटवाया।
बस और मिनी ट्रक का किया चालान
भैसाली बस अड्डे के सामने सड़क पर बस रोक कर यात्रियों को बैठाते मिलने पर पुलिस ने रोडवेज बस का चालान काट दिया। पुलिस ने गत्ते से भरे मिनी ट्रक का नो एंट्री में चालान कर दिया।
विज्ञापन
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
सदर बाजार थाने में दुकानदार शादाब, रिजवान, संजय, आबिद, नवाज, चांद, विजय शर्मा, सरफराज, आबिद, बिलाल, अकरम, शकील, आसिफ, रिजवान, फिरोज, नदीम, वसीम, असलम, नूर हसन, नूर अहमद, इरफान, नीरज अग्रवाल, योगेश गुलाटी, कामरान, रफीक, आसिफ, समसुद्दीन, शहजाद, जावेद, मोहम्मद अकरम, इकरामुद्दीन, अशफाक, शहजाद, सरफराज, आजाद, निजामुद्दीन, अनवर अलीम, जमाल के खिलाफ धारा 283, 290 में केस दर्ज दर्ज किया गया।
नियमानुसार कार्रवाई कर रही पुलिस
अतिक्रमण को लेकर पहले भी नोटिस दिए गए हैं। पुलिस ने नियमानुसार अतिक्रमण हटवाते हुए कार्रवाई की है। जो लोग अवैध तरीके से सामान रखकर सड़क पर कब्जा किए हुए थे उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। -अजय साहनी, एसएसपी