फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   37 purchase centers built in the district, wheat not bought even after 17 days

Meerut News: जिले में बने 37 क्रय केंद्र, 17 दिन बाद भी गेहूं खरीद नहीं

Tue, 18 Apr 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
37 purchase centers built in the district, wheat not bought even after 17 days
मेरठ। गेहूं खरीद के लिए जिले के चार ब्लॉकों में 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, चार एजेंसियां एमएसपी रेट पर गेहूं खरीद रही हैं। हालांकि क्रय केंद्र चालू हुए 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे हैं। एजेंसियों को गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करना इस बार भी चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। यह 15 जून तक चलेगी। इस समय ब्लॉक मवाना में 19, खरखौदा में 4, मेरठ-सदर में 12 और सरधना में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इनमें विपणन शाखा के 12 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 14, यूपीएसएस के 9 और एफसीआई के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 46 हजार मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, लेकिन एजेंसियां 1836 मिट्रिक टन गेहूं ही खरीद सकी थीं। इस बार भी उन्हें यही लक्ष्य मिला है। इसे पूरा करना आसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद केवल पंजीकरण कराने वाले किसानों से होगी। पिछले वर्ष 1350 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 553 किसानों ने ही अपना गेहूं बेचा था। इस वर्ष केवल 77 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाजार में मिलता है अधिक दाम
सरकार ने गेहूं के दाम 2125 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है। इसमें से भी 20 रुपये प्रति क्विंटल खर्च काट लिया जाता है। बाजार में किसानों को इससे अधिक दाम मिल जाते हैं। ---

किसानों में जागरूकता की कमी
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि गेहूं बुवाई के बाद पंजीकरण करानेे के लिए किसानों में जागरूकता की कमी है। इस बार राशन डीलरों व अन्य माध्यमों से गांव-गांव में किसानों को गेहूं की फसल का पंजीकरण कराने लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि किसानों का क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए रुझान बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed