फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 37 percent village will have a women government

पंचायत चुनाव 2021: राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाएं, इस बार 37 फीसदी गांवों में बनेगी सरकार

Wed, 21 Apr 2021 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Apr 2021 07:41 PM IST
सार

आज महिलाएं गांव की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
Meerut News: 37 percent village will have a women government
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक समय था जब महिलाएं घरों के अंदर रहकर घूंघट की ओट में अपना जीवन मान मर्यादा और प्राचीन परंपराओं के चलते पूरा करती थी। आज महिलाएं गांव की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र में 37 फीसदी गांव में महिलाओं की सरकार बनेंगी।

विज्ञापन


वर्तमान समय में महिलाएं लोक लाज से परे हटकर देश और समाज सेवा के लिए आगे आ रही है। ग्राम पंचायत चुनाव में भी महिलाएं अपनी सरकार बनाने के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। विकासखंड की 46 ग्राम पंचायतों में 17 ग्राम प्रधान के पद महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित गांव में भी एक गांव से आठ-10 तक प्रत्याशी है। जो यह कहने के लिए काफी है कि आज हर व्यक्ति महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वहीं जिला पंचायत और बीडीसी की सीटों पर भी महिलाएं जोर-अजमाइश कर रही है।
विज्ञापन


हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
अब महिलाएं सिर्फ चूल्हा चौका तक सीमित नहीं है। घर की चौखट को लांगकर वह भी आज समाज के हर चेहरे के साथ खड़ी है। चाहे जनप्रतिनिधि के तौर पर हो या अधिकारी हो या फिर खेती किसानी का काम हो हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किल्लत : टैंकरों में ऑक्सीजन पर्याप्त, मेरठ में खाली सिलिंडरों की कमी, उद्यमियों से मांगा सहयोग

समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी
ग्राम पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार जोरों पर है। प्रत्याशी दिन-रात प्रचार कर रहे हैं। जिधर भी देखो उधर प्रत्याशियों के होर्डिंग नजर आ रहे हैं। प्रचार के दौरान समर्थक लोगों को चुनाव चिन्ह बताने के लिए पंपलेट बांट रहे हैं। इस दौरान मिठाइयों का भी वितरण किया जा रहा है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जा रहे हैं। गांव की दीवारें और चौपालों पर अलग-अलग प्रत्याशियों के बैनर होर्डिंग लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed