फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3600 families flee from Prahlad city said Sadhvi Prachi

प्रह्लाद नगर से 3600 परिवारों का पलायन हुआ: साध्वी प्राची 

Mon, 08 Jul 2019 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
3600 families flee from Prahlad city said Sadhvi Prachi
मुआयना - फोटो : अमर उजाला

साध्वी प्राची रविवार को प्रह्लाद नगर पहुंचीं। उन्होंने दावा किया कि प्रह्लाद नगर से 3600 परिवारों का पलायन हुआ है। इस कॉलोनी में कुल चार हजार परिवार थे, जिनमें से अब 400 परिवार ही बचे हैं। इस मामले में अफसरों ने झूठी रिपोर्ट दी है। वह खुद इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके कार्रवाई कराएंगी।

विज्ञापन


साध्वी प्राची सबसे पहले राजू पंडित के मकान पर पहुंचीं। परिवार से बातचीत की। पलायन के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद नगर में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां पर रह रहे हिंदू परिवारों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ गेट बनने चाहिए। साध्वी ने कॉलोनी में कई परिवारों से मिलकर बात की। 
विज्ञापन


साध्वी के पहुंचने की सूचना पर कई थानों की पुलिस प्रह्लाद नगर पहुंची। बाद में पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को विशेष टीम बनाकर प्रह्लाद नगर के माहौल की जांच करानी चाहिए। साध्वी प्राची ने दावा किया कि प्रह्लाद नगर ही नहीं, छीपी टैंक और लिसाड़ी गेट से भी लोगों ने पलायन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बोली, नहीं चाहते गेट लगे
इस दौरान एक महिला ने साध्वी प्राची से कहा कि वह नहीं चाहती है कि यहां गेट लगे। क्योंकि उन्हें यह गेट पार करके आना पड़ेगा। वह इस संबंध में एसएसपी से मिलेगी और गेट नहीं लगाने की मांग करेंगी।


एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या जानें फतवा देने वाले...
साध्वी प्राची ने कहा कि नुसरत जहां का एक हिंदू परिवार में स्वागत है। उसके बारे में फतवा देने वाले क्या जानें एक चुटकी सिंदूर की कीमत। नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed