{"_id":"67b63dcac3b1ca4a510c1984","slug":"35-nominations-on-21-in-district-bar-association-meerut-news-c-72-1-mrt1062-129099-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कब्र से शव निकालकर कराया नईमउद्दीन के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कब्र से शव निकालकर कराया नईमउद्दीन के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
इकरार अहमद..... थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के पूर्व महावीर स्थित कब्रिस्तान माई के तकिया में कब्र
- पीर वाली गली स्थित ससुराल में हुई थी मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में ससुराल में हुई नईमउद्दीन की मौत के मामले कब्र से शव निकालकर जांच शुरू की गई है। नईमुद्दीन की मां सकीना ने ससुराल वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगा अधिकारियों से शिकायत की थी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने डीएम के आदेश पर बुधवार को रेलवे रोड स्थित कब्रिस्तान से कब्र से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।
सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी निवासी सकीना ने डीएम डॉ. वीके सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। सकीना का कहना था कि उनका बेटा नईमउद्दीन भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में स्थित अपनी ससुराल में रहता था। सात जनवरी को ससुराल में नईमउद्दीन की मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। सकीना ने ब्रह्मपुरी थाने में बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी किए थे।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कब्रिस्तान में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस पहुंची और वीडियोग्राफी में नईमउद्दीन के शव को बाहर निकाला गया। डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।