{"_id":"60a57bde8ebc3e099743f15b","slug":"35-new-corona-patients-in-five-blocks-in-the-countryside-mawana-news-mrt5390363156","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में पांच ब्लॉकों में कोरोना के 35 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में पांच ब्लॉकों में कोरोना के 35 नए मरीज
विज्ञापन

मवाना/सरधना/बहसूमा।
देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को मवाना में सर्वाधिक 22 लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा खरखौदा में चार, बहसूमा में चार, हस्तिनापुर में तीन और सरधना में दो संक्रमित मिले।
मवाना में के गांव अस्सा में पांच, मोहल्ला काबली गेट में चार पॉजिटिव मिले। बुधवार को 175 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा गांव कौल में एक, तिगरी में एक, भैंसा में दो, गंगानगर मेरठ में एक, मवाना खुर्द में दो, नंगला काटर में दो संक्रमित मिले। मोहल्ला कल्याण सिंह में दो, तिहाई में एक, नालंदा कॉलोनी में एक, अशोक विहार में एक पॉजिटिव मिला। गांव अस्सा में बीते एक माह में 11 की लोगों की मौत हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि 75 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर को भेजे हैं। 422 का वैक्सीनेशन हुआ। सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 488 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। एंटीजन जांच में अलीपुर निवासी व्यक्ति पॉजिटिव मिला। नगर में मोहल्ला तगयान निवासी एक युवक की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आई।
बहसूमा में बुधवार को चार लोग संक्रमित मिले। नगर पंचायत ईओ नवीन राय ने बताया कि मोहल्ला बसी में मां बेटी संक्रमित मिलीं। मां मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित बेटी को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा मोदीनगर से शादी समारोह में शामिल होने आई संक्रमित महिला को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बहसूमा का एक सिपाही भी संक्रमित मिला। वहीं क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में पंचायत चुनाव के बाद से बुखार व कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर सीएचसी में 234 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें तीन लोग पॉजिटिव मिले। लतीफपुर कैंप में मात्र 24 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। कोई पॉजिटिव नहीं मिला। यहां 20 लोगों ने ही वैक्सीनेशन कराया। उधर खरखौदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार, बुधवार को 220 नमूनों की एंटीजन जांच कराई गई। चा लोग संक्रमित मिले। वहीं माछरा सीएचसी प्रभारी राजन भिवानिया ने बताया कि 139 की कोरोना जांच की गई। एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
भामौरी व अटेरना में निगरानी समिति की बैठक
सरधना। क्षेत्र के गांव भामौरी में दिनेश प्रधान के यहां निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधान दिनेश कुमार व सचिव कुलदीप आदि मौजूद रहे। उधर अटेरना में भी निगरानी समिति की बैठक हुई। मीटिंग में महिला प्रधान चंचल सोम, सचिव रामदेव, प्रधान पति विपिन कुमार उर्फ मोंटी सोम व गांव की आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद रही। इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने व यदि कोई संक्रमण की चपेट में आता है तो उसको जांच कराने व समय से चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराने को कहा गया।
किशोरपुर में 15 लोग की जांच, सभी निगेटिव
मवाना। गांव किशोरपुर में पंचायत भवन में कैंप लगाकर गांव वालों की कोरोना जांच की गई। ग्राम प्रधान रीतू चौधरी ने बताया कि पंचायत भवन में संदिग्ध 15 मरीजों की कोरोना जांच हुई। सभी निगेटिव मिले। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। इस मौके पर ऋषिपाल मलिक, अमित चौधरी, जगमाल, सहाब सिंह, रुपक, प्रमोद, देवेश, नटवर का सहयोग रहा।