फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   33kv line wire broken, power cut for six hours

Meerut News: 33केवी लाइन का तार टूटा, छह घंटे बिजली रही गुल

Wed, 05 Jul 2023 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
33kv line wire broken, power cut for six hours
मेरठ। कंकरखेड़ा में 33 केवी की लाइन का तार टूटने से सदर, बेगमपुल सहित कंकरखेड़ा क्षेत्र की छह घंटे बिजली गुल रही, जिस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम बजे तार जोड़कर लाइन चालू की तो ओवरलोड के कारण कासमपुर में जंपर उड़ गया, जिस कारण फिर से बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आठ बजे लाइन को दोबारा से चालू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीओ पंकज उपाध्याय के मुताबिक मंगलवार दोपहर दो बजे कंकरखेड़ा क्षेत्र में 33 केवी की लाइन का तार टूट गया था, जिससे सदर, बेगमपुल, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, डिफेंस एंक्लेव और कासमपुर में बिजली गुल रही। हालांकि पांच बजे तार जोड़कर लाइन चालू कर दी गई थी, लेकिन ओवरलोड होने के कारण आधा घंटे बाद ही कासमपुर में जंपर उड़ गया था। कर्मचारियों को भेजकर जंपर ठीक कराया गया, जिसके बाद आठ बजे लाइन को दोबारा चालू किया गया। इस बीच बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अघोषित कट से परेशान हुए लोग
पिछले दो दिनों से हो रहे अघोषित कट से शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। अघोषित कट से पानी की समस्या भी बढ़ रही है। अकरम क़ुरैशी पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ आम आदमी पार्टी का कहना है कि बिजली समस्या को लेकर जब भी संबंधित बिजलीघर पर कॉल की जाती है तो कर्मचारी बारिश के कारण फाल्ट होना बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कभी ट्रांसफार्मर बदलने की बात कहते हैं। उनका कहना है कि पिछले चार दिनों से परतापुर क्षेत्र, रोहटा रोड, मोहकमपुर, शास्त्रीनगर, जली कोठी, पूर्वा अहमदनगर, पूर्वा फय्याज अली, खैर नगर, छतरी वाला पीर, मुफ्ती नगर, पटेल नगर में लगातार अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

फाजलपुर में ओवरलोड होते ही टूट रहे तार
- हो सकता है बड़ा हादसा, डीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ओवरलोड होते ही जर्जर लाइन में फाल्ट हो रहे हैं। लगातार हो रहे फाल्ट से बड़ा हादसा होने की आशंका है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने पर मंगलवार रात क्षेत्र के लोग डीएम आवास पहुंचे और ज्ञापन दिया। डीएम ने तत्काल तार बदलवाने के निर्देश दिए हैं।
फाजलपुर के रहने वाले संदीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की बिजली लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिस कारण आए दिन फाल्ट होते रहते है। पिछले दो दिन हल्का सा लोड पड़ते ही तारों में फाल्ट हो जाता है और टूटकर नीचे गिर जाते है। सोमवार को तीन महिलाएं गली से गुजर रही थी। इसी दौरान तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि तार महिलाओं के ऊपर नहीं गिरा, जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि बिजलीघर में फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। मंगलवार रात दिनेश छोकर, मनोज छोकर, राकेश सिसौदिया, वैभव त्यागी, दीपक मलिक, रामपाल समेत अन्य लोग डीएम आवास पर पहुंचे। डीएम दीपक मीणा ने 100 मीटर तार को रात में ही बदलवाने और बाकी लाइन को दिन में बदलवाने का आश्वासन दिया है।

-------
जनसुनवाई में पहुंचे हापुड़ व गाजियाबाद के दो आवेदन
मेरठ। ऊर्जा भवन में मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में विद्युत बिल से संबंधित दो आवेदन हापुड़ और गाजियाबाद से प्राप्त हुए। अधिकारियों ने दोनों आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, साेमवार को समस्त 33/11 केवी उपकेंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक उपखंड अधिकारी-अवर अभियंता द्वारा एक से तीन बजे तक, वितरण खंडों में अधिशासी अभियंताओं द्वारा सायं चार से छह बजे तक और मंडल कार्यालयों में अधीक्षण अभियंताओं द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गई। इसमें कुल 5069 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 4951 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्यालय में आयोजित हुई जन-सुनवाई में धीरज सिन्हा मुख्य अभियन्ता(वाणिज्य), विनोद कुमार अधीक्षण अभियन्ता(वाणिज्य) एवं संजीव कुमार गोयल अधिशासी अभियन्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed