{"_id":"6a6a2189b941de5934057715","slug":"3326-lakh-fraud-under-the-pretext-of-online-trading-meerut-news-c-72-1-mct1010-157005-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 33.26 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 33.26 लाख की ठगी
विज्ञापन
साइबर थाने में पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटे साइबर एक्सपर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर निवासी शौर्य प्रताप सिंह को साइबर ठगों कमोडिटी ट्रेडिंग में लाभ देने का झांसा देकर 33.26 लाख रुपये की ठगी की है। काफी समय तक जब उसके खाते में फायदे की कोई रकम नहीं आई तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। इस पर उसे सारा रुपया डूबने की बात कर साइबर ठगों ने मोबाइल बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गंगानगर के ग्राम रजपुरा निवासी शौर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 14 मई 2026 को टेलीग्राम पर उसके पास मैसेज आया। आरोपी नादिर ने खुद को बीएक्सबी मार्केट का अकाउंट मैनेजर होने की बात कही। नादिर ने बताया कि वह कमोडिटी, सोना, चांदी व अन्य वित्तीय उत्पादों में ऑनलाइन ट्रेडिंग कराकर अच्छा लाभ दिलाते हैं। रुपया भी सुरक्षित रहेगा। कभी भी रुपया निकाला जा सकता है। उसे अच्छे लाभ का झांसा देकर आरोपी ने 18 मई से 6 जुलाई 26 तक छह बार में 33 लाख 26 हजार सात रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए।
जब उसने लाभ की रकम देने के लिए कहा तो सभी रकम डूब जाने का डर दिखाया गया। जब उसने अपना रुपया वापस लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बताया कि ट्रेडिंग में नुकसान होने से रुपया वापस नहीं मिल पाएगा। शौर्य प्रताप सिंह ने धोखाधड़ी की तहरीर साइबर क्राइम थाने में दी। साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --