फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   33 new dengue patients found, 191 active cases

डेंगू के 33 नए मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 191

Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
33 new dengue patients found, 191 active cases
मेरठ। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 33 नए मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 472 हो चुकी है। इनमें 191 सक्रिय मरीज हैं। 99 अस्पतालों में भर्ती हैं और 92 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 281 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

नए मरीज माछरा, खरखौदा, हस्तिनापुर, जानी, रजबन, तारापुरी, जयभीमनगर, तहसील, शकूरनगर और कसेरू बक्सर आदि के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में नंगला बट्टू, कैंट, रजबन, साबुन गोदाम और नगला शेखू के 10 घरों में लार्वा मिला है। इस तरह कुल 10 नोटिस दिए गए हैं। लार्वा टायरों, कूलर और गमलों आदि में पड़ा है। अब तक 478 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि अब लार्वा कम मिल रहे हैं, जिससे डेंगू पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। अगर लोग लापरवाही न बरतें और पानी न भरा रहने दें तो डेंगू जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा डेंगू से बचाव का पाठ
बृहस्पतिवार को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 100 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें स्कूलों में डेंगू से बचाव की जानकारी विद्यार्थियों को देने पर जोर दिया गया। बताया गया कि बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक करें, कहीं भी पानी न भरा रहने दें, ताकि डेंगू का मच्छर न पनप सके। स्कूलों में स्वास्थ्य और डेंगू के प्रति जागरूकता से संबंधित पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं कराएं, ताकि विद्यार्थी जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला
बृहस्पतिवार को 5620 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। कोरोना के चार सक्रिय केस हैं, जिनमें से दो अस्पतालों में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं। किसी मरीज की छुट्टी नहीं हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 66016 लोग मिल चुके हैं। ब्लैक फंगस का भी कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed