{"_id":"6aedf48ae3094dbe0b01d4b8","slug":"328-animals-were-treated-at-the-animal-health-camp-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109363-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशु आरोग्य शिविर में 328 पशुओं का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशु आरोग्य शिविर में 328 पशुओं का हुआ उपचार
विज्ञापन
- पशुपालकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव कायस्थ बड्ढा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। शिविर में छोटे-बड़े कुल 328 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. पवित्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पशु मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहम्मद ग्यासुद्दीन ने किया। शिविर में पशुपालकों ने अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा पशु चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह ने पशुपालन विभाग एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों को पशुधन विकास, पशुओं के बेहतर रखरखाव, समय-समय पर टीकाकरण, संतुलित पशु आहार आदि की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि पशुओं का समय पर उपचार और उचित देखभाल पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मेले में उपस्थित चिकित्सकों और स्टाफ द्वारा ग्रामीणों से पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान पशु आरोग्य शिविर में वेटरनरी फार्मासिस्ट धर्म सिंह, हीरालाल, हरवीर सिंह का सहयोग रहा।