फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पारदर्शी हो गन्ना सर्वे, कराए बकाया भुगतान: भूसरेड्डी

पारदर्शी हो गन्ना सर्वे, कराए बकाया भुगतान: भूसरेड्डी

Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पारदर्शी हो गन्ना सर्वे, कराए बकाया भुगतान: भूसरेड्डी
पारदर्शी हो गन्ना सर्वे, कराए बकाया भुगतान: भूसरेड्डी
विज्ञापन

- प्रदेश के प्रमुख सचिव गन्ना विकास विभाग संजय आर भूसरेड्डी ने सर्किट हाउस में की विभागीय समीक्षा
- क्षेत्र भ्रमण कर सहफसली खेती और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम का निरीक्षण किया
- आज सहारनपुर मंडल की करेंगे समीक्षा
मेरठ। पश्चिमी यूपी में मतदान होने के बाद भले ही गन्ने का मुद्दा शांत पड़ा हो, लेकिन प्रदेश शासन चुनाव का परिणाम आने के बाद इसके गरमाने के आसार से वाकिफ है। शासन के निर्देश पर लखनऊ बैठे अधिकारी फील्ड में उतर गए है। संयुक्त गन्ना आयुक्त के बाद सोमवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी ने मेरठ पहुंचकर गन्ना सर्वे और बकाया भुगतान की कमान संभाली। उन्होंने न केवल मोदीनगर और मलकपुर मिल क्षेत्र में सहफसली खेती और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम (टपक सिंचाई प्रणाली) का जायजा लिया बल्कि क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने सहफसली खेती कर रहे किसानों और ड्रिप इरीगेशन सिस्टम अपना रहे किसानों से भी बात की। किसानों ने बताया कि कम पानी खर्च और गन्ने के साथ दूसरी फसल के चलते उनकी आमदनी बढ़ी है। भूसरेड्डी ने किसानों को बताया कि ड्रिप इरीगेशन सिस्टम लगाने में सरकार पूरी मदद कर रही है। किसानों को परियोजना लागत पर 80 से 90 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रणाली से न केवल समय और पानी कम लगता है बल्कि गिरते जा रहे भूजल स्तर संकट को भी कम किया जा सकता है। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर विभागीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आगामी सत्र के लिए चल रहे गन्ना सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरी तरह ईमानदारी और पारदर्शिता से होना चाहिए। जो भी कर्मचारी फर्जी सर्वे में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गन्ना बकाया भुगतान की भी समीक्षा की। गन्ना मूल्य दबाए बैठी सिंभावली, बृजनाथपुर, किनौनी और मोदीनगर मिल को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने मेरठ परिक्षेत्र का पूरा डाटा देते हुए बताया कि बकायेदार मिलों को लगातार नोटिस देकर चेताया जा रहा है। सर्वे के लिए संयुक्त टीमों का गठन कर लगा दिया गया है जो लगातार सर्वे कर रही है। सर्वे की समीक्षा भी की जा रही है। इस मौके पर तमाम गन्ना अधिकारी, समिति सचिव और चीनी मिल प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रमुख सचिव सहारनपुर मंडल की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed