{"_id":"5cb4ea88bdec2275a46a1b50","slug":"31555360392-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में गर्मी के मौसम में सरकारी हैंडपप व वाटर कूलर हुये खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में गर्मी के मौसम में सरकारी हैंडपप व वाटर कूलर हुये खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खराब नलों एवं वाटर कूलरों की मरम्मत कराने की मांग उठाई
एसडीएम ने पालिका को सरकारी खराब हैंडपंप एवं वाटर कूलर सही कराने को निर्देशित किया
अमर उजाल ब्यूरो
सरधना। कस्बे में खराब पडे़ वाटर कूलर एवं हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग को संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकतर हैंडपंप एवं वाटर कूलर खराब पडे़ हैं। इन्हें जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
नगर क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप एवं वाटर कूलर खराब होने से गर्मी में लोग पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने एसडीएम से शिकायत कर खराब वाटर कूलर एवं सरकारी हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग की। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कोतवाली में नल एवं वाटर कूलर दोनों खराब पडे़ हैं। पुलिसकर्मी भी टंकी के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर उनके सामने समस्या खड़ी हो जाती है। नगर में पालिका द्वारा कई स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिनमें अधिकतर खराब हैं। अब गर्मी के साथ-साथ दिक्कत बढ़ती जा रही है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में पालिका को निर्देशित किया गया है कि वह खराब वाटर कूलरों को शीघ्र दुरुस्त कराये। वहीं, सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत के लिए जल निगम को लिखा है।