{"_id":"5cb1fd32bdec22145f53aac0","slug":"31555168562-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को लखनऊ जाने के लिए ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को लखनऊ जाने के लिए ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेल यात्री अगर मेरठ से लखनऊ जाने का प्लान बना रहे हैं तो 16 अप्रैल को कोई भी ट्रेन उन्हें नहीं मिलेगी। पहले से ही रद्द चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद अब 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नौचंदी को भी रद्द करने का फैसला रेलवे ने लिया है। इन दोनों ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी होगी।
17 अप्रैल से मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की संभावना है। रेलवे की तरफ से पहले इस ट्रेन का संचालन 31 मार्च से शुरू किया जाना था, लेकिन कुंभ में गए रेलवे कोच न मिलने की वजह से इसका संचालन 15 दिनों के लिए टाल दिया गया था। लखनऊ मंडल के मोहनलालगंज-कनकहा, निगोहां और श्रीराजनगर स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते 39 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जिससे मेरठ से वाया लखनऊ, प्रयागघाट तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रद्द रहेगी।