{"_id":"5c647ff9bdec224a611c1882","slug":"31550090233-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल दो ही दवाओं पर चल रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल दो ही दवाओं पर चल रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। नए साल में बहसूमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा को ग्रहण लग गया है। करीब दो माह बीत जाने के बावजूद पीएचसी पर केवल सीमिति दवा ही मरीजों को दी जा रही है। पीएचसी में खुजली तक की दवा तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे हालात में मरीज एवं तीमारदार निजी दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर हैं।
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल दो ही दवा पैरासिटामोल एवं क्लोरफैनरेमिन मेलिट उपलब्ध होना प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोलने के पर्याप्त है। पीएचसी पर बीते दो माह नई दवा नहीं आई है। पीएचसी पर बतौर प्रभारी डॉ. रक्षित कुमार तैनात हैं। इसके अतिरिक्त फार्मेसिस्ट पवन पंवार को पहले ही कुंभ मेले में ड्यूटी पर भेज दिया गया है। डॉ. रक्षित कुमार ने बताया कि उन्हें तीन दिन सीएचसी हस्तिनापुर में नाइट ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बावजूद स्टाफ की कमी की वजह से वे पीएचसी पर ओपीडी करते हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर से कोई नई दवा नहीं आई है। पीएचसी में सबसे अहम बात ये है कि मामूली रूप से जख्म पर लगाने के लिए मरहम तक उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज खुजली एवं दाद आदि से पीड़ित आ रहे है। बुधवार को अस्पताल में पहुंचे मरीज बाबूराम शाहपुर दाद की, सलमा व समीर निवासी मोड़ खुर्द खुजली तथा बहसूमा निवासी सतपाल अहलावत मामूली चोट पर दवा लेने आए थे। किसी भी मरीज को दवा नहीं मिली। जिससे वे मायूस होकर लौट गए। वे निजी चिकित्सकों के यहां से दवा लेने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि सरकार गरीब के लिए भले ही लाख दावे कर रहे हों, लेकिन हकीकत में धरातल पर कोई लाभांवित होता नहीं दिख रहा है। वहीं, इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा का कहना है कि दवा का इंडेंट भेज दिया है। इसके बृहस्पतिवार तक आने की उम्मीद है। वहीं, चिकित्सक के बारे में कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण इमरजेंसी में डॉ. रक्षित कुमार को भी लगाना पड़ता है। सीएचसी में केवल तीन ही चिकित्सक तैनात हैं।
मुख्य बातें
मरीजों को देने के लिए महज दो दवा उपलब्ध
शराब के साथ पकड़ा
बहसूमा। पुलिस ने शाहपुर निवासी युवक को उसके घर से अरुणाचल प्रदेश के 86 पव्वों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसओ रविंद्र कांबोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पाकर बुधवार को पुलिस ने शाहपुर गांव अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई। इसमें किरणपाल उर्फ किरनु के घर से 86 पव्वे अरुणाचल प्रदेश के क्रेजी रोमियो पकड़ने का दावा किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रालोद रैली में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
बहसूमा। 16 फरवरी को फलावदा में आयोजित रालोद की रैली के लिए रालोद नेताओं ने बहसूमा क्षेत्र के कई गंावों में जनसंर्पक कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मोहम्मदपुर शकिस्त गांव में बुधवार को खीमचंद के आवास पर आयोजित बैठक में रालोद नेता जसबीर सिंह ने भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी एवं जुमले वाली पार्टी है। किसान, मजदूर एवं व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा ने किसानों को 17 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सम्मान योजना किसानों का अपमान है। किसानों को एक बाद कर्जमुक्त होने की जरूरत है। इस मौके पर रालोद नेता हरेंद्र सिंह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, खीमचंद आदि रहे।
लापता छात्रा बदहवास हालात में घर पहुंची
बहसूमा। दो दिन पूर्व कस्बे से अचानक लापता हुई इंटरमीडिएट की समुदाय विशेष की छात्रा बटावली नहर के पास से बदहवास स्थिति में बरामद हो गई। हालांकि थाने में इस बारे में सूचना नहीं दी गई है।
क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा कस्बे के ही इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है। उसके परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को कस्बे में किसी कार्य से बहसूमा आई थी। मुख्य मार्ग से उसे अज्ञात युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर कर अपहरण कर ले गए। छात्रा एक दिन बाद मंगलवार अपराह्न रहस्मय ढंग से घर लौट गई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसे बटावली नहर में फेंककर फरार हो गए। वह बदहवाश हो गई थी। होश में आने पर वह जैसे-तैसे घर लौटी। हालांकि परिजन सामाजिक बदनामी के डर से शिकायत नहीं कर रहे हैं। वहीं, छात्रा के परिजन गुपचुप रूप से कस्बे में तहकीकात करते घूम रहे हैं। छात्रा के परिजन गैंगरेप की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि थाने में शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
संयमित जीने की कला सिखाता है : जैन धर्म
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत रचना मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के आज तीसरे दिन बुधवार को सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ हुआ।
आज के सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य मोहित जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सिद्धार्थ जैन, सलिल जैन तथा शांतिधारा करने का सुभाष जैन, दीपांशु जैन को शांतिधारा करने को प्राप्त हुआ। दीपक प्रज्ज्वलन कलावती जैन ने किया। सुनीता दीदी व भावना दीदी ने संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। तदोपरांत देव-शास्त्र-गुरु की पूजन आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें विधान कराने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्ऋवल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए। आज 71 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से मधु जैन, मेघा जैन, सानवी जैन आदि शामिल हुए। भक्तामर पाठ का शुभारंभ अंकित जैन शास्त्री ने संस्कृत भाषा में किया। इसी बीच अनेक प्रांतों से पधारे हुए प्रिया जैन, दीपक जैन, तन्नू जैन दिल्ली, अजय जैन, सरिता जैन, कविता जैन तरूण जैन आदि ने पाठ का वाचन किया। समस्त स्थानीय जैन समाज, बड़ा मन्दिर व गुरुकुल समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने भी सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परम पूज्य गुरुवरश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि-अगर हम संसारी जीवन यापन करते हैं तो न योग की अति करो न भोग की। संन्यासी जीवन न जी सको तो कोई बात नहीं परन्तु जैनत्व का जीवन जी लेना। क्योंकि जैन धर्म कुछ भी नहीं बस संयमित जीने की कला सिखाता है। आज के विधान का विसर्जन बीना जैन, मधु जेैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन मधु जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुनीता दीदी ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन महिला मंडल हस्तिनापुर द्वारा किया गया। प्रश्न मंच के पश्चात उपस्थित विजेताओं को विपिन जैन नावले वाले दुर्गापुर प. बंगाल की ओर से पुरस्कार प्रदत्त किए गए। यहां मुकेश जैन, मनोज जैन, उमेश, अशोक, कमल, मणीचन्द, अतुल जैन आदि का विशेष सहयोग। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन दिल्ली, महामन्त्री मुकेश जैन मेरठ, कोषाध्यक्ष सुनील जैन मेरठ, विधान संयोजक मोतीलाल जैन लन्दन, राजीव जैन, मवाना का विशेष सहयोग रहा।