फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पार्टी में जमकर धमाल

पार्टी में जमकर धमाल

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पार्टी में जमकर धमाल
गेट-टु गेदर पार्टी में जमकर हुआ धमाल
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को पुरातन छात्राओं के साथ गेट-टु गेदर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए और एमए की छात्राओं ने भाग लिया। डांस, गीत और एक मिनट जैसे रोचक गेम्स खेले गए। छात्राओं ने विदाई गीत गाकर समा बांध दिया। इस मौके पर मिस इकोनाम्मिस्ट अनम, मिस फ्रेशर शनूर राहीमीन, मिस रनरअप मनीषा, स्पार्क ऑफ द ईयर ऐश और श्रेया एवं मिस फेयरवेल आशना को चुना गया। प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता, विभागाध्यक्षा डॉ. ममता सिंह, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. अंजू जैन, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. सपना शर्मा, तब्बसुम और शाहीन मौजूद रहीं।

वार्षिकोत्सव में बिखरे सांस्कृतिक के रंग
मेरठ। छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देनी शुरू की तो तालियों का शोर सुनाई देना शुरू हो गया। सर्वधर्म नाटिका के जरिये छात्राओं ने लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया।
विज्ञापन

त्रिशला देवी कनोहरलाल बालिका जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माया गहलोत ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गान और सर्वधर्म नाटिका की प्रस्तुति देते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन बिंदु गुप्ता और दिव्या माहेश्वरी ने किया। नीतू रानी, प्रीति सिंघल, अलका, कंचन शर्मा, नेहा और रिंकी ने सहयोग दिया। डॉ. ज्योत्स्ना ने छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. रागिनी प्रताप, डॉ. मीनू वर्मा, डॉ. नीरा अग्रवाल, मंजू त्रिपाठी और सुगंधा का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाध्यापिका छाया जैन ने अतिथियों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed