{"_id":"5c520d8dbdec2205dc4016fe","slug":"31548881293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की राजधानी में एक साथ चमके मवाना के तीन सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की राजधानी में एक साथ चमके मवाना के तीन सितारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुबीना ने गोल्ड, प्रिया, धनंजय ने जीता सिल्वर
मवाना। प्रदेश की राजधानी में हाल ही में संपन्न हुई 41वीं यूपी राइफल एसोसिएशन प्रतियोगिता में मवाना के तीन सितारों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का डंका बजाया। पूर्व में भी यह खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुके है। शूटिंग के महारथी इन खिलाड़ियों को देखकर अन्य युवा भी इनसे प्रेरित होकर शूटिंग की ओर अग्रसर हो रहे है। वर्तमान में मवाना शूटिंग में अपनी पहचान बनाता जा रहा है।
मवाना तहसील के अकबरपुर सादात की रहने वाली रुबीना सैफी पुत्री गफ्फार अंतर्राष्ट्रीय शूटर है। रुबीना ने 21 जनवरी से 29 जनवरी तक लखनऊ के नगर निगम स्टेडियम में आयोजित हुई 41वीं यूपी राइफल एसोसिएशन प्रतियोगिता में न केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि .22 राइफल में 50 मीटर तीन पोजिशन में 1200 में से 1161 प्वाइंट लेकर एक नया रिकार्ड स्थापित कर अपना लोहा मनवाया। रुबीना ने प्रोन में 600 में से 586 प्वाइंट लेकर सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया। रुबीना बीएसएफ में तैनात है। रुबीना का सपना देश की ओर से ओलंपिक में खेलकर गोल्ड लाना है। रुबीना की इस सफलता के पीछे उनके पिता गफ्फार व मां रुकसाना का हाथ है। भैंसा गांव निवासी प्रिया भी जिले की शान है। हाल ही में जर्मनी में संपन्न हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रिया ने भारत की ओर से प्रतिभाग किया था। प्रिया को जर्मनी भेजने के लिए प्रदेश की सरकार ने काफी सहायता की थी और योगी आदित्यनाथ ने प्रिया को पांच लाख रुपये का चेक भी दिया था। लखनऊ में आयोजित 41वीं यूपी राइफल एसोसिएशन प्रतियोगिता में प्रिया ने 50 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रिया का सपना भी देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड लाना है। पिता ब्रजपाल किसान है और मां इलमो देवी गृहणी।
धनंजय जंगवाल
नगर की प्रीतनगर कॉलोनी निवासी धनंजय ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। यूपी रायफल एसोसिएशन प्रतियोगिता में धनंजय जंगवाल ने 25 मीटर .22 स्टेंडर्ड पिस्टल में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
राज्यपाल से हुए सम्मानित
41वीं यूपी रायफल एसोसिएशन प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद मवाना क्षेत्र के इन तीनों शूटरों को राज्यपाल ने मेडल् पहनाकर सम्मानित किया। राज्यपाल रामनाइक ने सभी शूटरों के साथ ग्रुप में फोटों भी खिंचवाई। तीनों शूटर राज्यपाल से सम्मानित होकर काफी उत्साहित है।
मवाना ने दिए कई शूटर
इन तीनों शूटरों के अलावा मवाना की धरती से शहजर रिजवी व रवि जैसे अंतर्राष्ट्रीय शूटर निकल चुके है। रवि ने हाल ही में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। जबकि शहजर रिजवी पहले ही देश के लिए सोना ला चुके है। मवाना में शूटिंग की ओर युवाओं के बढ़ते क्रेज के चलते यहां प्राइवेट कॉलेजों में शूटिंग रेंज भी खुल गई है। यहां पढने वाले छात्र-छात्रा अन्य खेलों के साथ-साथ शूटिंग पर अधिक ध्यान दे रहे है।
नगर में पहुंचने पर हुआ स्वागत
लखनऊ से बुधवार को नगर में पहुंची रुबीना सैफी का डॉ. एमएन सैफी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने रुबीना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं धनंजय का उनके दादा अचल सिंह वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रियाजुद्दीन मलिक, डॉ. सादिका, मुनीष अक्स, अर्चना वर्मा, अतुल वर्मा, नदीम, असलम, अकरम, तनुज, नीलम, आरती, पवन रस्तौगी, योगेश, भोपाल आदि ने मौजूद रहे।