फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से ताबड़तोड़ वार

पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से ताबड़तोड़ वार

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से ताबड़तोड़ वार
पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक मनचले ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। मदरसे से घर लौट रही कक्षा पांच की एक छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर मचने पर भीड़ जुटी तो हमलावर चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। घायल छात्रा को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार मदरसे से लौट रही यह छात्रा जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक गली के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे खींचकर जबरन नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करना लगा। छात्रा ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया। जिस पर मनचले ने छात्रा पर चाकू से एक के बाद एक कई वार दिए। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो यह हमलावर वहां से धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

लखीपुरा का रिजवान निकला
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान है, जोकि लखीपुरा लिसाड़ीगेट का निवासी बताया गया। आरोपी रिजवान करीब एक महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था। रास्ते में कमेंट करता था। लेकिन छात्रा को कभी नहीं लगा कि आरोपी इस तरह की घटना कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू के सात निशान
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि छात्रा के शरीर पर चाकू के सात निशान आए हैं। छात्रा के चेहरे पर भी चाकू से वार किया गया। चेहरे पर दो जगह निशान आए हैं। हमलावर के साथ दूसरा युवक भी था, जिसकी पहचान की जा रही है। आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दीं। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
परिवार में जबरदस्त गुस्सा
बेटी के साथ हुई वारदात का पता चलते ही परिवार के लोग आननफानन में मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को आरोपी ने जानबूझकर टारगेट बनाया है। आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा किया।
पहले भी हो चुकी वारदात
हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने एक छात्रा से छेड़खानी कर दी गई थी। मनचलों से बचने के प्रयास में छात्रा की गर्दन में चोट लगी थी। इस वारदात पर लोगों ने तीखा आक्रोश जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन फिर शांत बैठ गई।

हमलावर होगा गिरफ्तार
आरोपी रिजवान की तलाश में दबिश जारी हैं। आरोपी पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। छात्रा पर हमला क्यों किया, इसकी जांच कराई जा रही है। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed