{"_id":"5b369c6a4f1c1bee388b4700","slug":"31530305642-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावली पर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावली पर बैठक
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को बचत भवन में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि 16 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन होगा। जिसमें सभी प्रकार की त्रुटियों का शुद्धिकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जोड़ते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने की बात कही। ताकि सभी लोग अपने सुझाव या शिकायत इस ग्रुप पर कर सकें और उसका निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। 0121-2665199 पर फोन करके जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी शीघ्र कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, उपजिलाधिकारी सदर निशा अनंत, उपजिलाधिकारी मवाना अमिताभ यादव, तहसीलदार सरधना, भाजपा से विवेक रस्तोगी, जिला मतदाता प्रमुख भाजपा कपिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजीव माहेश्वरी, विधायक कैंट प्रतिनिधि अमित शर्मा, सीपीआई जिला मंत्री कामरेड शरीफ अहमद, सपा जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला प्रवक्ता रालोद कमलजीत गुर्जर, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर आदि मौजूद रहे।