फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधिकारी कर रहे मासरेड, बिजली दे रही झटका

अधिकारी कर रहे मासरेड, बिजली दे रही झटका

Mon, 25 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी कर रहे मासरेड, बिजली दे रही झटका

विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल अधिकारी जहां राजस्व लक्ष्य पूरा करने में मास रेड (छापेमारी) अभियान में जुटे हैं, वहीं बिजली लोगों को झटके देने में लगी है। लो वोल्टेज और बिजली कटौती ने लोगों को गर्मी में हलकान कर दिया है। रविवार को भी जमकर बिजली कटौती हुई।
पीवीवीएनएल ने इन दिनों सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में मास रेड अभियान चला रखा है। इसके दौरान टीम इलाकों में जाकर उपभोक्ताओं के डोर टू डोर कनेक्शन चेक कर रही है। जिन कनेक्शनों में अनियमितता और बिजली चोरी मिल रही है उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मासरेड अभियान में कंपनी का लक्ष्य बिजली चोरी रोककर राजस्व लक्ष्य को पूरा करना है। वहीं बढ़ती गर्मी से बिजली की मांग में भारी इजाफा हो गया है जो पीक आवर में 30 फीसदी अधिक का ग्राफ पार कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सिस्टम पर पर अतिरिक्त लोड से लोगों को जहां लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फाल्ट होने से घंटो बिजली गुल होने का दंश झेलना पड़ रहा है। शनिवार की तरह रविवार को भी शहर के एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर शारदा रोड, टाउन हाल, बेगमुपल, लेडीज पार्क, एमईएस, पल्लवपुरम फेस वन, गंगानगर, कंकरखेड़ा, हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, पुराना आरटीओ, मेडिकल आदि क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। कहीं लाइन में फाल्ट हुआ तो कहीं बिजलीघर पर। घंटो बिजली नहीं मिलने से लोगों के इनवर्टर तक ठप हो गए। पीने का पानी भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि गर्मी में बिजली की डिमांड में आम दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी हो जाती है। हालांकि सिस्टम पर 20 फीसदी अधिक मांग सहने की क्षमता है। इससे ज्यादा लोड होने से ही लो वोल्टेज और फाल्ट होने की समस्या होती है। कहीं भी जानबूझकर बिजली नहीं काटी जा रही है। जहां भी फाल्ट की सूचना मिलती है उसे तुरंत अटैंड कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed