{"_id":"5b01dada4f1c1b1a5e8b5ed1","slug":"31526848218-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस घंटे से टंकी पर चढ़े किसान, तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस घंटे से टंकी पर चढ़े किसान, तबियत बिगड़ी
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
टंकी से नहीं उतरे किसान, तबियत बिगड़ी
मेरठ। शताब्दीनगर में र्नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग कोे लेकर टंकी पर चढ़े किसान रविवार देर रात तक भी नीचे नहीं उतरे। रविवार को कई किसानों की तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची और उनका उपचार किया। दोपहर को दक्षिण विधायक भी पहुंचे और मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर किसानों से नीचे उतरने को कहा। लेकिन किसान नहीं माने।
शताब्दीनगर सेक्टर चार में भरतीय किसान यूनियन के बैनर तले शताब्दीनगर योजना के अंतर्गत आने वाले घोपला, रिठानी, जैनपुर व अछरौंडा गांव के किसान नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 15 मई से किसान नेता विजयपाल घोपला आमरण अनशन पर बैठे हैं। मामले का समाधान न होने पर शनिवार सुबह किसान शताब्दीनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गये। किसानों का कहना था कि जब तक मामले का समाधान नहीं हो जाता वे नीचे नही उतरेंगे।
रविवार को अनशन पर बैठे किसान नेता विजयपाल घोपला व पानी की टंकी पर चढे़ कई किसानों की तबियत बिगड़ गई। जानकारी पर प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम कोे मौके पर भेजा। इस दौरान परतापुर थाना अध्यक्ष गिर्जा शंक र त्रिपाठी परतापुर मौके पर पहुंचे और काफी समझाने का प्रयास किया। दोपहर को पहुंचे विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। शासन स्तर पर बात चल रही है। जल्द की किसानों का समाधान हो जाएगा। किसान नेता विजय पाल घोपला ने विधायक से कहा कि पहले भी आपने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद विधायक वापस लौट गए। रविवार देर रात तक भी किसान टंकी पर चढ़े रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पानी की टंकी के पास पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इस दौरान संजय दौरालिया, नरेश चौधरी, महकार सिंह, विकास धर्मवीरी, प्रकाशी, सोपाली, गोमती, विजेंद्र, उमेश चौधरी, कमलेश, कविता आदि मौजूद रही।