फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धनसिंह कोतवाल की सदर थाने में लगेगी प्रतिमा

धनसिंह कोतवाल की सदर थाने में लगेगी प्रतिमा

Fri, 11 May 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
धनसिंह कोतवाल की सदर थाने में लगेगी प्रतिमा
मेरठ। 1857 में धनसिंह सदर थाने के कोतवाल थे। अंग्रेजों के खिलाफ धनसिंह ने आवाज उठाई थी। आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले एकमात्र कोतवाल थे। लेकिन पुलिस को इनके बारे में जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने सदर थाने जाकर निरीक्षण किया और थानेदार से कहा कि धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा थाने में लगाओ।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि धनसिंह कोतवाल का क्षेत्र उत्तराखंड और उधर दिल्ली के बोर्डर तक था। आजादी के दौरान धनसिंह कोतवाल की अहम भूमिका थी। पुलिस का गौरव धनसिंह कोतवाली ने ही बढ़ाया। दो जेल तोड़कर करीब 700 भारतीय बाहर आए थे। अंग्रेजों के शासन में धनसिंह को फांसी दी। क्रांति दिवस पर पुलिस भी धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया करेगी। इसके लिए एसएसपी ने सदर थाने में उनकी प्रतिमा बनवाने की बात कही है। हालांकि सिविल लाइन थाने के पास धनसिंह कोतवाली की प्रतिमा लगी है। जहां पर एसएसपी ने जाकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed