फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमिश्नरी की टीम उतरी हिंडन में, की सफाई-BAGHPAT

कमिश्नरी की टीम उतरी हिंडन में, की सफाई-BAGHPAT

Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी की टीम उतरी हिंडन में, की सफाई-BAGHPAT

विज्ञापन
बागपत। कमिश्नर को देखकर कमिश्नरी के कर्मचारियों की टीम बृहस्पतिवार को हिंडन में उतर गई। सभी कर्मचारियों ने इस दिन यहां सफाई की और कहा कि टीम लगातार इस अभियान में शिरकत करेगी।

पुरा महादेव गांव में हिंडन नदी को साफ करने की मुहिम चल रही है। आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आह्वान पर निर्मल हिंडन अभियान चल रहा है। बागपत, मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी, निगम, पालिका तथा पंचायतों के लोग, विभिन्न गांवों के लोग, समाज सेवी, संगठन इस अभियान में जुटे हुए हैं। आयुक्त खुद कई बार हिंडन में उतरकर सफाई कर चुके हैं। खास तौर से हिंडन में फैली जलकुंभी को निकाला जा रहा है। इसी क्रम में दस मई को क्रांति दिवस का अवकाश होने के बावजूद कमिश्नरी मेरठ की टीम हिंडन नदी पर पहुंच गई। कमिश्नरी के कर्मचारियाें ने यहां श्रमदान किया। नदी में उतरकर सफाई की। टीम में प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र पाल, सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र पाल नैन, आशुलिपिक सुशील शर्मा एवं विनोद कुमार, वेदपाल तोमर, अखिलेश कुमार, प्रेमवती, हरेंद्र प्रताप, अशोक कुमार, नारायण शर्मा, सुरेंद्र पाल, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed