फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सत्यमार्ग पर चलने से होता है मानव का कल्याण

सत्यमार्ग पर चलने से होता है मानव का कल्याण

Mon, 02 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
सत्यमार्ग पर चलने से होता है मानव का कल्याण
सत्य के मार्ग पर चलने से होता है कल्याण
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित शांति पैलेस में सतपाल महाराज की प्रेरणा से चल रही भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी दर्शनी बाई ने भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणि विवाह की कथा सुनाई। कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से मानव का कल्याण होता है। जीव जब भी परमात्मा के नाम को भूल जाता है तब भगवान ही स्वयं सतगुरु रूप में मानव का शरीर धारण करके आते हैं और भटके हुए मानव को अध्यात्म ज्ञान देकर सत्य के मार्ग पर लाते है।

साध्वी दर्शनी बाई ने कहा कि उद्धव जी को भगवान कृष्ण की भक्ति का अभिमान हो गया था। इस पर कृष्ण उनके अभिमान का मर्दन करने के लिए उन्हें गोपियों के समक्ष भेजा। वहां गोपियों के प्रेम को देख उनके होश उड़ गये। इसके बाद वे वहां से लौट जाते हैं। साध्वी ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि दुनिया में भक्त सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का कोई तोड़ नहीं है। कथा में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सतपाल महाराज आध्यात्मिक ज्ञान देकर हजारों लोगों को सत्य के मार्ग पर चलाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भजन गायकों ने भजन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed