फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अनुष्का-वरूण को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी

अनुष्का-वरूण को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी

Mon, 26 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अनुष्का-वरूण को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी
अनुष्का-वरुण की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, हाईवे जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। ओएफएम आरओबी और बंद रेलवे क्रासिंग फाटक पर रविवार को फिल्म सुई धागा की शूटिंग की गई। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण फिल्म का आरओबी के ऊपर का सीन कैंसिल करना पड़ा। इस दौरान सितारों और फिल्म की यूनिट की सुरक्षा के लिए पीएसी, आरपीएफ, जीआरपी, एलआईयू समेत थाने का फोर्स तैनात रहा। वहीं भीड़ के कारण हाईवे घंटों जाम की चपेट में रहा।
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुई धागा में वरुण धवन व अनुष्का शर्मा मेन लीड रोल में हैं। वरुण और अनुष्का सुबह करीब साढ़े आठ बजे टीम के साथ पहुंचे। फिल्म के डायरेक्टर शरद कटारिया ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला एक गरीब युवक कितने संघर्ष के बाद शहर की ओर बढ़ता है। रविवार को बंद रेलवे क्रासिंग पर फिल्म के सीन फिल्माए गए। अधिक भीड़ होने के कारण आरओबी के ऊपर ऑटो में वरुण व अनुष्का का सीन कैंसल करना पड़ा। एक सीन ईएमयू गाड़ी में लेना था, लेकिन वह भी कैंसल हो गया।
विज्ञापन


बसों, छतों और पेड़ों पर चढ़ गए लोग
जैसे ही दोनों स्टार के पहुंचने की खबर फैली, खास तौर से युवा शूटिंग स्थल की ओर दौड़ पड़े। सुबह करीब सात बजे से ही भीड़ एकत्र होने लगी थी। लोगों ने शूटिंग करते वरुण और अनुष्का की खूब फोटो खींचीं। लोग बसों, घरों की छतों, पेड़ों पर बैठे नजर आए। शूटिंग के कारण हाईवे पर सुबह नौ बजे से शाम तक जाम लगा रहा। आरओबी को आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया गया था। इससे निर्माणी फैक्ट्री और आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी हुई। आरओबी से निकलने के लिए बाउंसर और लोगों के बीच खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशेर के ऑटो में बैठे वरुण-अनुष्का
फिल्म की शूटिंग के दौरान महज एक सीन के लिए दो हजार रुपये में एक ऑटो किराये पर लिया गया। पठानान कालोनी निवासी गुलशेर खान ने अपने ऑटो में वरुण धवन व अनुष्का शर्मा को बैठाकर घुमाया।

वरुण-अनुष्का ने ली सेल्फी
आरओबी पर शूटिंग के दौरान भीड़ देख वरुण व अनुष्का ने सेल्फी ली। शाम को शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों सितारे अपनी वैनिटी वैन में चले गए। बताया गया कि सोमवार को भी शूटिंग जारी रहेगी।


गाजियाबाद स्टेशन भी फिल्म में दिखेगा
गाजियाबाद। फिल्म में पुराना गाजियाबाद स्टेशन भी नजर आएगा। वरुण-अनुष्का ने स्पेशल ट्रेन में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक शूटिंग की। दोनों को देखने के लिए प्लेटफार्म नंबर पांच पर भीड़ जमा हो गई। कड़ी सुरक्षा में जीआरपी सीओ रूपेश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने फिल्म की यूनिट को स्पेशल ट्रेन में सवार कराया। स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब ढाई बजे गाजियाबाद से रवाना होकर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन दिल्ली पहुंची। शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेन फिर गाजियाबाद स्टेशन लौटी। यहां से फिर हजरत निजामु्द्दीन स्टेशन रवाना हुई। स्पेशल के दोनों फेरों में शूटिंग चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed