{"_id":"5aa443274f1c1bc0758b4c7e","slug":"31520714535-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की टिफिन बैठक में हुआ कार्यकर्ताओं से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की टिफिन बैठक में हुआ कार्यकर्ताओं से संवाद
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की टिफिन बैठक में हुआ कार्यकर्ताओं से संवाद
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के बीच टिफिन बैठक करने का निर्देश दिया है। शनिवार को शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हुई। इसमें कार्यकर्ता अपने साथ घर से रात्रि भोजन लेकर आये और सभी ने भोजन के बीच एक दूसरे से संवाद किया।
इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बैठक से कार्यकर्ताओं को पारिवारिक भाव मिलता है। यह बहुत ही सराहनीय और अच्छा प्रयास है। ऐसे ही प्रयासों से संगठन में एकजुटता और मजबूती आएगी। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अब वक्त है सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इसके के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर साझा करें। इसके अलावा जहां भी भ्रष्टाचार है, उसके बारे में वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताएं। इस दौरान सुरेश जैन रितुराज, बिजेंद्र अग्रवाल, विपिन जिंदल, अजय गुप्ता, वीनस शर्मा, गिरीश गुप्ता, सरिता गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, वेद पांडे, अंशुल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, संदीप रेवड़ी, मंजू पटेल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ पहला आयोजन