फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इकरामुददीन की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट

इकरामुददीन की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट

Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
इकरामुददीन की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट
इकरामुद्दीन की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन की सदस्यता पर उठे सवालों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसमें उनके निगम में रजिस्टर्ड फर्म के रिकार्ड के साथ साथ फर्म निरस्त करने के आवेदन को आधार बनाया गया है। इसके आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इकरामुद्दीन की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की कुर्सी ही नहीं बल्कि पार्षदी पर भी संकट है।

नगर निगम के नए बोर्ड गठन के बाद से ही निगम की राजनीति गरमाई हुई है। न तो बसपा और भाजपा के पार्षदों में सामंजस्य बन पा रहा है और न ही महापौर और नगरायुक्त में। इसका सीधा असर महानगर के विकास, पर पड़ रहा है। दूसरा विवाद उस समय जन्मा जब निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव में बसपा की तरफ से इकरामुद्दीन निर्वाचित हो गए। इस पर भाजपा पार्षद ललित नागदेव सहित भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने इकरामुद्दीन को निगम का रजिस्टर्ड ठेकेदार बताते हुए सदस्यता खत्म किए जाने की मांग डीएम और कमिश्नर से की। कमिश्नर के आदेश पर मामले में नगरायुक्त ने जांच बैठा दी। शुक्रवार को देर शाम निगम अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट कमिश्नरी भेज दी। बताया गया है कि जांच रिपोर्ट में इकरामुद्दीन की पार्षदी को खतरा है।
विज्ञापन


खास बातें:
भाजपाइयों ने इकरामुद्दीन की सदस्यता पर उठाए थे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed