फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब निगम एनजीटी में पेश करेगा रिकार्डिंग स्टेटमेंट

अब निगम एनजीटी में पेश करेगा रिकार्डिंग स्टेटमेंट

Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अब निगम एनजीटी में पेश करेगा रिकार्डिंग स्टेटमेंट
अब निगम एनजीटी ने पेश करेगा रिकॉर्डिंग स्टेटमेंट
विज्ञापन

मेरठ। मंगतपुरम में कूड़े की पहाड़ी को लेकर एनजीटी ने नगर निगम से एक सप्ताह में रिकॉर्डिंग स्टेटमेंट मांगा है। इसके बाद अगली तारीख पर न्यायालय में सुनवाई होनी है। एनजीटी की तरफ से नगर निगम को यह अंतिम मौका बताया जा रहा है।

दिल्ली रोड पर मंगतपुरम में नगर निगम कूड़ा डलवाता रहा है। जिसके कारण अब मौके पर कूड़े की पहाड़ी बन गई है। वहां मृत पशुओं को काटकर उनकी खाल भी उतारी जाती है। बाकी पशुओं के अवशेष मौके पर ही पड़े रहते हैं। कूड़े और पशुओं के अवशेष से निकलने वाली बदबू से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने मंगतपुरम में कूड़े की पहाड़ी का मामला एनजीटी में उठाया हुआ है। सोमवार को भी एनजीटी में मामले की सुनवाई थी। लेकिन न्यायाधीश जावेद रहीम ने नगर निगम अधिकारियों को एक और मौका दिया है। जिसमें नगर निगम प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए रिकॉर्डिंग स्टेटमेंट देना होगा। ताकी निगम अपने स्टेटमेंट से मुकर न सके। लोकेश खुराना का कहना है कि निगम के स्टेटमेंट आने के बाद हम अपना पक्ष रखेंगे। जरूरत पड़ने पर कोर्ट कमीशन भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed