{"_id":"5a5e63ea4f1c1b81268b4c15","slug":"31516135402-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ हादसों के कट बंद होने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ हादसों के कट बंद होने का काम
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम और हादसों को सबब बने कट होंगे बंद
फोटो
मेरठ। शहर में जाम और हादसे के सबब बने डिवाइडर कट जल्द ही बंद होंगे। एसपी ट्रैफिक ने शहर में 41 कट बंद कराने के लिए विकास प्राधिकरण और पीडब्लूडी को पत्र लिखा है।
कट बंद कराने के लिए लंबे समय से ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उच्च अधिकारियों को पत्र लिखते रहे हैं। कई बार यह मामला मीटिंग में भी उठ चुका है। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और पीवीएस रोड पर डिवाइडर कट खुले होने से जाम लगता है। साथ ही कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है कि जो कट चिह्नित किए गए हैं उन्हें बंद कराया जाए। तीन दिन पहले भी एसपी ट्रैफिक ने एमडीए और पीडब्लूडी के अधिकारियों को पत्र लिखा था। मंगलवार को शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर कट बंद कराने का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य चौराहों पर कट खुले छोड़े जाएंगे। कुछ स्थानों पर छोटे कट ही रखे जायेेंगे, जिससे में वाहन आसानी से टर्न ले सकें।
दिल्ली रोड पर लगता है जाम
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि दिल्ली रोड पर कट से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वहां कई स्थानों पर कट खुले होने से जाम लगता है। लेकिन दिल्ली रोड पर कट बंद करने के लिए हर बार संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
खास बात
एसपी ट्रैफिक ने लिखा एमडीए और पीडब्लूडी को पत्र 41 कट होने हैं बंद
शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर कट बंद कराने का काम शुरू हुआ