{"_id":"5a2d9c994f1c1bb34a8b5632","slug":"31512938649-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी पंप के पास खोखों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी पंप के पास खोखों में लगी आग
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर में दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के पास रविवार रात रखे दो खोखों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह खोखा दुकानदारों में सुबह हुई मारपीट बताई जा रही है। इसमें एक दुकानदार ने दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
दिल्ली रोड पर रिठानी से कुछ आगे सीएनजी पंप के पास कुछ दुकानदारों ने खोखे बनाए हुए हैं। इनमें पंचर, चाय आदि की दुकानें हैं। ये खोखे शाम छह-सात बजे तक बंद हो जाते हैं। रविवार रात करीब 7:45 बजे दयाचंद निवासी घोपला के खोखे में आग लग गई। लपटों ने पास में रखे रमेश के चाय के खोखे को भी चपेट में ले लिया।
पास में ही सीएनजी पंप है। ऐसे में खोखों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दयाचंद ने आरोप लगाया कि सुबह उसके पड़ोसी खोखे वाले ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने परतापुर थाने में इसकी शिकायत कर दी थी। आरोप था कि उस दुकानदार ने ही उसके खोखे में आग लगाई है। इसी वजह से रमेश का भी खोखा जला। दयाचंद ने करीब एक लाख का नुकसान बताकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। आग कैसे लगी, उसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
पंप के आसपास ठीक नहीं खोखे
मेरठ। दिल्ली रोड पर खोखे में आग की घटना बड़ा रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि उसकी चिंगारी कुछ ही मीटर दूर सीएनजी पंप तक नहीं पहुंची।
दरअसल दिल्ली रोड पर जो दो खोखे जले, वे टायर पंचर और चाय वालों के थे। इन खोखे में कंप्रेशर टंकी के अलावा एक मिनी गैस सिलेंडर भी था। गनीमत रही कि सिलेंडर में आग नहीं लगी और कंप्रेशर टंकी भी नहीं फटी। आग की चिंगारी भी सीएनजी पंप तक नहीं पहुंची। खोखे से पंप की दूरी कुछ ही मीटर की थी।
- दिल्ली रोड पर हुआ हादसा, दुकानदाराें का विवाद बना कारण