{"_id":"5a2d97d84f1c1ba7668b93bb","slug":"31512937432-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवधिकार दिवस पर साक्ष्ररता दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवधिकार दिवस पर साक्ष्ररता दिवस का आयोजन
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के विधि विभाग में मानवाधिकार दिवस पर रविवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमेें लॉ के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गीतिका गर्ग ने किया। इस दौरान सीसीएसयू के निदेशक विधि विभाग प्रो. सत्यप्रकाश गर्ग ने मानवाधिकार पर विचार रखे। उन्होंने कहा मानव के गर्भ में आते ही उसके अधिकार प्रारंभ हो जाते हैं। जो जीवन के अंत तक रहते हैं। प्रो. मनीषा शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पर संबोधन किया। जबकि प्रो. श्वेता ने भारत के संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों पर चर्चा की। इस दौरान प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रो. प्रशांत पंवार, डॉ. अजेंद्र शर्मा, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. युद्घवीर सिंह ने मानवाधिकार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।