{"_id":"5a1736da4f1c1bca678bd4e4","slug":"31511470810-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में हुई भुवी की गुडचढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में हुई भुवी की गुडचढी
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंसरों की सुरक्षा में हुई भुवी की घुड़चढी
गंगानगर (मेरठ)। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार सुबह जब घुड़चढी के लिए घर से निकले तो पूरी तरह बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में रहे। घर से 20 कदम दूर कॉलोनी के गेट तक घुड़चढी हुई। केवल 15 से 20 मिनट तक यह कार्यक्रम हुआ। इसके बाद कार में बैठकर भुवी होटल ब्रावुरा चले गए। शाम को शादी के बाद नूपुर ने अपनी ससुराल में कदम रखा। उस वक्त भी बाउंसरों ने सुरक्षा घेरा बनाए रखा। परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास किसी को खड़ा नहीं होने दिया। मीडियाकर्मी को फोटो लेने से मना कर दिया गया। वहीं परिवार के सदस्यों, छत पर खड़े पड़ोसियों को भी फोटो, वीडियो बनाने से साफ मना किया गया।