{"_id":"59ceb2cb4f1c1bc8538b51c5","slug":"31506718411-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद अस्पताल में हुआ किडनी स्वैपिंग ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद अस्पताल में हुआ किडनी स्वैपिंग ट्रांसप्लांट
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
आनंद अस्पताल में हुआ किडनी स्वैपिंग ट्रांसप्लांट
मेरठ। प्रदेश में पहली बार आनंद अस्पताल में किडनी स्वैपिंग ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक हुआ। अस्पताल में इस संबंध में वार्ता का आयोजन हुआ।
वार्ता में चिकित्सकों ने बताया कि आनंद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार गर्ग, डॉ. शालिन शर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. विशाल अग्रवाल, डॉ. एनपी सिंह की टीम ने सफलता से किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट किया है। पिछले 7 सालों में यह टीम 80 किडनी प्रत्यारोपित करा चुकी है। सभी सफल रहे। किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट की कोशिश कर रहे थे जो सफलतापूर्वक पूरी हुई। विभिन्न रक्तसमूहों में भी सफलता पूर्वक किडनी प्रत्यारोपित हुई। किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट में लालकरण और असलम को एक दूसरे की पत्नी की किडनी दी गई। लालकरण और असलम दोनों के रक्त समूह अपनी पत्नियों से मेल नहीं खा रहे थे, बल्कि एक दूसरे की पत्नी के खून से इनक ा ब्लड ग्रुप मैच कर गया। इसलिए दोनों परिवारों ने किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट का लाभ लिया। लालकरण को असलम की पत्नी सायरा बानो ने एवं असलम को लालकरण की पत्नी सरोज ने किडनी दी।
खास बात
असलम को सरोज और लालकरण को सायरा बानो ने दी किडनी