फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक पुलिस ने आठ और जुगाड़ जब्त किए

ट्रैफिक पुलिस ने आठ और जुगाड़ जब्त किए

Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने आठ और जुगाड़ जब्त किए
आठ जुगाड़ सीज, छह बसों के चालान
विज्ञापन

मेरठ। शहर में अवैध तरीके से दौड़ रहे जुगाड़ के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली रोड पर अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने आठ जुगाड़ को सीज करने के बाद पुलिस लाइन में भेज दिया। हालांकि अभी भी शहर में काफी संख्.या में जुगाड़ दौड़ रहे हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस के साथ अवैध जुगाड़ जब्त करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भेजकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। जली कोठी के पास पुलिस को देखकर चालक ने जुगाड़ को दौड़ा दिया, बाद में इंस्पेक्टर ने आधा किमी पीछा कर जुगाड़ को रोककर उसे सीज कर दिया। दिल्ली रोड पर सड़क पर खड़े अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शाओं के भी चालान काटे। वहीं सड़क पर बस रोककर यात्री बैठा रहे चालकों को भी कड़ी फटकार लगाई। रोडवेज की छह अनुबंधित बसों के चालान कर दिए।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर भी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल से बेगमपुल, दिल्ली रोड और भैसाली बस अड्डे पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाते हुए सख्त चेतावनी दी। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण भी हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई स्थानों पर लगा जाम
शहर में जाम भी ट्रैफिक पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को जेलचुंगी चौराहा और विवि रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। मवाना रोड पर गंगानगर थाने के पास भी दोपहर के समय वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे तक भी जाम लगा रहा। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा मेट्रो प्लाजा और बागपत रोड पर भी जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। घंटाघर खैर नगर बाजार, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक भी जाम की स्थिति रही।


जाम की समस्या में लगातार सुधार हो रहा है। अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रोडवेज की बसों पर भी कार्रवाई की जा रही है। संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया दिल्ली रोज पर अभियान, ऑटो और ई-रिक्शा के भी काटे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed