{"_id":"5994bd214f1c1b3d308b4781","slug":"31502919969-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना हुड्डा के पक्ष में लोगों ने एसएसपी आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना हुड्डा के पक्ष में लोगों ने एसएसपी आवास घेरा
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला पंचायत प्रत्याशी सपना हुड्डा के पक्ष में रालोद व जाट समुदाय के लोगों ने मंगलवार एसएसपी आवास पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सपना के घर पर पुलिस दबिश देकर तोड़फोड़ करके जमकर दबाव बना रही हैं।
रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. राजुकमार सांगवान, रविंद्र मलिक, इंद्रपाल सिंह, संदीप कुमार समेत सैकड़ों जाट समुदाय के लोग मंगलवार को एसएसपी आवास पहुंचे। उनका कहना है कंकरखेड़ा पुलिस ने सोमवार रात जिला पंचायत प्रत्याशी सपना हुड्डा के आवास पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। जिसको लेकर जाट समुदाय के लोगों में आक्रोश हैं। आरोप है कि पुलिस दबाव बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के फर्जी मामले सपना हुड्डा पर लगाए जा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य अपनी मर्जी से प्रत्याशियों के साथ हैं। रालोद नेता इंद्रपाल सिंह का कहना है कि जिला पंचायत में दोनों प्रत्याशी भाजपा के हैं। लेकिन किसी के घर पुलिस पहुंचकर अराजकता करेंगी तो जाट समुदाय के लोग सड़कों पर उतर जायेंगे। करीब दो घंटे हंगामा चला, तब जाकर एसएसपी ने उनकी शिकायत सुनी। एसएसपी मंजिल सैनी ने आश्वासन दिया कि पुलिस किसी पर दबाव नहीं बना रही। दबिश के दौरान पुलिस का व्यवहार गलत रहा है तो उसकी जांच की जाएगी।