{"_id":"595427494f1c1b51178b4752","slug":"31498687305-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव मनाया
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में बुधवार को जैन संत आचार्य विद्या सागर जी महाराज का 50 वां संयम दीक्षा महोत्सव मनाया गया। इंद्रों ने शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य सुनील जैन प्रवक्ता को मिला। वहीं, इंद्र और इंन्द्राणियों ने सामूहिक आरती के बाद शांतिनाथ भगवान का पाठ किया।
इस दौरान प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के पचासवें मुनि दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्य संयम स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम 28, 29 और 30 जून को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, जिला राजनांद गांव में शुरू हो गया है। इस अवसर पर बेगमपुल पर विनयांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, छावनी परिषद् सीईओ राजीव श्रीवास्तव आदि पहुंचे। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1008 दिगंबर जैन मंदिर स्वराज पथ में सुबह शांतिधारा और आचार्य विद्यासागर विधान हुआ। रात्रि में मंदिर में आचार्य ज्ञान सागर धार्मिक पाठशाला के बाल विद्यार्थी को जानकारी दी। आयोजन में पद्म, सुरेंद्र, सुरेश, अनिल, विभोर, निधि, त्रिशला, मीनू, सुरेंद्र जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, अचल जैन, बिल्लू जैन, वीर सैन, प्रमोद जैन, शैलेंद्र जैन, संदीप जैन, अरुण जैन, अजीत प्रसाद जैन आदि रहे।
शहर में कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम