फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   31 couples tied in marriage

शादी के बंधन में बंधे 31 जोड़े

Fri, 05 Feb 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
31 couples tied in marriage
शादी के बंधन में बंधे 31 जोड़े
विज्ञापन

हस्तिनापुर/रोहटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को आरएस फार्म हाउस रोहटा में 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं हस्तिनापुर में भी कार्यक्रम कर 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अधिकारियों ने सभी को आशीर्वाद दिया।
रोहटा स्थित आरएस फार्म हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मेरठ तहसील के रोहटा, जानी, खरखौदा, रजपुरा, तथा नगरीय क्षेत्र से 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपये के गिफ्ट भेंट करते हुए 35 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। इस मौके पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजक खंड विकास अधिकारी रोहटा राजीव वर्मा रहे। तहसीलदार शिल्पा ऐरन बीडीओ खरखौदा आशु शर्मा, अंजू शर्मा, एडीओ पंचायत विवेकानंद, समाज कल्याण एडीओ नरेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, मदन मोहन गौतम, सोनिया गुप्ता, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोड़ों को आशीर्वाद दिया
हस्तिनापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड द्वारा एक फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, मवाना थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, एडीओ विनीत भटनागर, नरेंद्र कुमार आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी युवक-युवतियों को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक और वैवाहिक सामग्री दी गई। गौरव गुर्जर, राजीव चौधरी, समाजसेवी सुशील नागर, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed