फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 thousand students are unable to apply for teacher recruitment

शिक्षक भर्ती में आवेदन नहीं कर पा रहे 30 हजार विद्यार्थी

Thu, 05 Nov 2020 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
30 thousand students are unable to apply for teacher recruitment
कॉलेजों नहीं जारी कर रहे मौखिक परीक्षा की तिथि, नहीं जारी हो पा रहा रिजल्ट
विज्ञापन

27 और 30 नवंबर है आवेदन की अंतिम तिथि
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में बीएड की मौखिक परीक्षा की तिथि में कॉलेज लगातार देरी कर रहे हैं। ऐसे में 27 नवंबर से पहले विवि के लिए रिजल्ट जारी करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा हुआ तो शिक्षक भर्ती के लिए 30 हजार छात्र-छात्राएं आवेदन करने से रह जाएंगे।
प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन के लिए 27 नवंबर और 30 नवंबर अंतिम तिथि है। ऐसे में बीएड फाइनल ईयर के तीस हजार छात्र-छात्राएं रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं। इन विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं नहीं हुई है, इसके चलते रिजल्ट भी अटका है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए कि तुरंत परीक्षाएं कराकर नंबर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि रिजल्ट जारी किया जा सके। इसके बावजूद कॉलेज तिथि देने में लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेजों की लापरवाही के चलते उनका नुकसान हो जाएगा। ऐसे में विवि को कॉलेजों पर कार्रवाई करनी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को मौखिक परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया। 27 नवंबर से पहले रिजल्ट जारी करने के लिए विवि जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15508 शिक्षकों के पदों पर हो रही भर्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा शिक्षकों के 15508 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। शिक्षक भर्ती 2020 की प्रक्रिया 29 अतूबर से शुरू हो चुकी है और इन पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इसमें बीएड डिग्रीधारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed