{"_id":"6099a2968ebc3e8dc314c38f","slug":"30-thousand-rupees-recovered-without-oxygen-bed-commotion-meerut-news-mrt5378333150","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना ऑक्सीजन बेड के 30 हजार रुपये वसूले, फिर जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिना ऑक्सीजन बेड के 30 हजार रुपये वसूले, फिर जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला
Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
सार
मेरठ शहर के अस्पतालों में अवैध वसूली के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से एक दिन का 30 से 50 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन बेड
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के अस्पतालों में अवैध वसूली के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से एक दिन का 30 से 50 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। गढ़ रोड स्थित अस्पताल में बिना ऑक्सीजन बेड के 30 हजार रुपये वसूलने को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सपा नेता पवन गुर्जर ने बताया कि उनके परिचित रोहटा रोड निवासी मुन्नू की मां शिमला गढ़ रोड स्थित अस्पताल में लगभग 24 घंटे भर्ती रहीं। ऑक्सीजन न होने की वजह से उन्हें शिफ्ट किया गया। अस्पताल ने सिर्फ एक दिन का बिल 30 हजार रुपये बना दिया। सपा नेता और मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन का विरोध किया।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार से शिकायत की गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिल में 20,000 रुपये कम कर उन्हें छुट्टी दी। वहीं, जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि कुछ निजी अस्पताल जनता को पूरी तरह लूट रहे हैं। मरीजों के इलाज में घर के जेवरात तक बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी खर्च के मानक तय किए जाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग
. यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें