{"_id":"61f6ed908708b9043715b386","slug":"30-lacs-caught-by-cheking-team-meerut-news-mrt5752273101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : टीपी नगर में भट्टा व्यापारी के बेटे से 30 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : टीपी नगर में भट्टा व्यापारी के बेटे से 30 लाख रुपये बरामद
Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
सार
एक कार को रोककर देखा गया तो उसमें एक बैग था। बैग खोला तो नोटों से भरी गड्डी निकली। थाने में लाकर जांच की तो यह रकम 30 लाख रुपये थी। कार चालक वरुण गुप्ता से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत उड़न दस्ते का चेकिंग अभियान जारी है। टीपीनगर क्षेत्र के कान्हा पलाजा पर चेकिंग के दौरान भट्ठा वसंत कुंज निवासी व्यापारी सुनील गुप्ता के बेटे वरुण गुप्ता की कार से 30 लाख रुपये बरामद किए गए। नोटों में 500-500 रुपये की 60 गड्डी थी।
पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गिनती की। थाने में रकम रख ली गई और 48 घंटे में इस धनराशि का स्रोत बताने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आयकर विभाग की टीम भी टीपीनगर थाने पहुंची और इस धनराशि के बारे में जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में अजनबी बनकर रह रहे 350 लोग, खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड
विज्ञापन
रविवार दोपहर टीपीनगर पुलिस के साथ ही उड़न दस्ते के सदस्य चेकिंग कर रहे थे। कान्हा प्लाजा के पास एक कार को रोककर देखा गया तो उसमें एक बैग था। बैग खोला तो नोटों से भरी गड्डी निकली। थाने में लाकर जांच की तो यह रकम 30 लाख रुपये थी। कार चालक वरुण गुप्ता से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कुछ देर बाद वरुण के पिता सुनील गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बागपत में उनके भट्ठे हैं। कुछ रुपये उन्होंने दो दिन पहले बैंक से निकाले थे और कुछ बिक्री से जुड़े हैं। यह रुपये मजदूरों के साथ ही अन्य लोगों को दिए जाने थे। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि आयकर विभाग की टीम को भी सूचित किया गया।
विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और इस धनराशि के स्रोत के बारे में जानने का प्रयास किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया कि 48 घंटे में इस धनराशि का स्रोत नहीं बताया गया तो रकम को सीज कर दिया जाएगा।