फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 lack fraud in kareem nagar case

फर्जीवाड़े का शिकार हुए, अब होगी मकान की नीलामी

Tue, 30 Nov 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
30 lack fraud in kareem nagar case
फर्जीवाड़े का शिकार हुए, अब होगी मकान की नीलामी
विज्ञापन

मेरठ। करीम नगर में एक ठग ने बैंक से फर्जीवाड़ा कर 30 लाख की रकम हड़प ली। जबकि जिस जमीन पर लोन लिया उसके मालिक को जानकारी तक नहीं। बैंक ने नोटिस भेजा और सीधा कब्जाकर नीलामी की तिथि दे दी। करीम नगर में आज इस प्रोपर्टी की ऑनलाइन नीलामी होगी।
करीम नगर निवासी आरिफ मलिक ने बताया 11 साल पहले उन्होंने गली नंबर -9 में 200 गज जमीन खरीदी थी। 2010 में उन्होंने रसूलपुर धौलड़ी निवासी हाजी वली मौहम्मद से 28 लाख की जमीन खरीदी थी। बैनामा न कराकर हिब्बे जबानी प्रक्रिया के तहत जमीन पर कब्जा भी लिया। लेकिन इसी जमीन पर एक तीसरे व्यक्ति ने पुराने बैनामे पर वर्ष 2015 में दिल्ली रोड पंजाब एंड सिंध बैंक से 30 लाख का लोन ले लिया। जबकि मकान मालिक को इसकी खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन

आठ नवंबर को पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों ने मकान पर कब्जा करने का नोटिस चस्पा कर नीलामी की तिथि तय कर दी। आज मंगलवार को बैंक ऑनलाइन नीलामी करेगा। पीड़ित आमिर मलिक का आरोप है इसमें बैंक की लापरवाही है। जबकि बैंक की गर्दन फंसी हुई है। उन्होंने नीलामी के बाद कब्जा न देने की चेतावनी दी है। मकान की कीमत वर्तमान में एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने नौचंदी थाने में फर्जी तरीके से लोन लेने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed