फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 water coolers, three water ATMs and one water plant are quenching the thirst of the people.

Meerut News: 29 वाटर कूलर, तीन वाटर एटीएम और एक प्लांट से बुझाई जा रही जनता की प्यास

Tue, 02 Jun 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
29 water coolers, three water ATMs and one water plant are quenching the thirst of the people.
- 18 नए वाटर कूलरों का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन में अटका
विज्ञापन

- मवाना नगर पालिका की आय का साधन बना है एक रुपये में एक लीटर पानी
शिवानंद शर्मा
मवाना। मवाना कस्बे की सवा लाख की आबादी की ठंडे पानी से प्यास बुझाने के लिए भले ही 29 वाटर कूलर, तीन वाटर एटीएम और एक विशाल आरओ प्लांट लगा है लेकिन अभी भी समस्त कस्बे की जनता को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। नगर पालिका ने नए 18 वाटर कूलर लगाने के लिए शासन से स्वीकृति मांगी हुई है। शासन से स्वीकृति न मिलने के कारण कस्बे की जनता को नए वाटर कूलर नहीं मिल रहे हैं। पुराने वाटर कूलरों की भी नियमित सफाई पर भी सवाल खड़े हैं।
नगर पालिका ने तहसील परिसर, थाने के सामने, मखदूमपुर रोड, प्राइवेट बस स्टैंड, बस स्टैंड पुलिस चौकी, एएस इंटर कालेज, परीक्षितगढ़ बस स्टैंड, फलावदा रोड मंदिर के पास, गुड मंडी स्टेट बैंक के पास, ढिकौली में वाटर कूलर और वाटर एटीएम लगवाए हुए हैं। नगर की आबादी के मुताबिक वाटर कूलरों की संख्या कम बतायी जा रही है। जनता के प्रस्ताव पर ही नगर पालिका प्रशासन ने कुछ स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा हुआ है। माना जा रहा है कि नए वाटर कूलर लगने के बाद ही जनता को पर्याप्त ठंडा पानी मिलना शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन



प्रतिदिन पालिका बेचती है 15-20 हजार रुपये का ठंडा पानी
- नगर पालिका ने नगर में एक बड़ा पानी का आरओ प्लांट और तीन स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए हुए हैं। इन वाटर एटीएम से पानी खरीदने के लिए लोगों को नकद रुपये या फिर एटीएम कार्ड से ही ठंडा पानी मिलता है। पालिका ने एक लीटर पानी की कीमत भी एक रुपये निर्धारित की हुई है। प्रतिदिन चारों वाटर एटीएम से नगर पालिका को लगभग 15-20 हजार रुपये की आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 साल पहले लगवाया था आरओ पानी प्लांट
- मवाना कस्बे की जनता को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने की नींव दस साल पहले रखी गई थी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेश चंद्रा ने कचहरी रोड पर आरओ प्लांट और लगभग आधा दर्जन स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए थे। इन सभी वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए स्थानीय जनता के एटीएम कार्ड भी बनाए गए। साथ ही नकद में भी एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इस समय नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कुछ वाटर एटीएम से पानी फ्री करा दिया। बाकी चार वाटर एटीएम से पानी की बिक्री की जा रही है।



ये बोले स्थानीय लोग---
- वाटर कूलरों की हर माह सफाई होनी चाहिए। दो दिन पहले ही वाटर कूलर ठीक हुए हैं। अब लोग ठंडा पानी पी रहे है। -सलमान, व्यापारी
- वाटर कूलर के पास अतिक्रमण है। लोगों को बस स्टैंड पुलिस चौकी पर लगे वाटर एटीएम से पानी खरीदना पड़ता है। -संजीव कुमार
- नगर की आबादी के हिसाब से पालिका वाटर कूलर कम हैं। गर्मी में पानी की अधिक खपत होती है, शीघ्र वाटर कूलर लगाए जाएं। -इमरान मलिक


ये बोले जिम्मेदार --
नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने बताया कि अटौरा रोड पर वाटर एटीएम लगाया था, लेकिन उसको लोगों ने हटवा दिया। एक वाटर कूलर लगाने पर लगभग 7 लाख रुपये खर्च आता है। हमने अपने कार्यकाल में 8 वाटर कूलर लगवाए हैं और 18 नए वाटर कूलरों की अनुमति के लिए प्रस्ताव शासन भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed